देश

आप चीफ अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में इंडिया ब्लॉक की ‘महारैली’, सुनीता केजरीवाल पढ़ेंगी उनका संदेश

आज रामलीला मैदान में इंडिया ब्लॉक की रैली है। ये रैली दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ की जा रही है।  इस ‘महारैली’ में INDIA गठबंधन ने कई बड़े चेहरे शामिल है।

रैली पर आप मंत्री आतिशी ने कहा है, ‘सुबह के 10 बजे हैं और लोग पहले से ही भारी संख्या में जमा हो चुके हैं।

देश भर से लोग अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ आए हैं। दिल्ली की जनता जागरूक है। अरविंद केजरीवाल ने उनकी जिंदगी बदल दी है। वह गिरफ्तार हैं, फिर भी उन्हें दिल्ली की चिंता है और वे उनके लिए संदेश भेज रहे हैं।

रामलीला मैदान में कांग्रेस नेता खरगे, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और आप की तरफ से केजरीवाल के होर्डिंग पोस्टर लगे हैं। अरविंद केजरीवाल के पोस्टर में केजरीवाल को जेल में बंद दिखाया गया है।

इंडिया गठबंधन की रैली में शामिल होकर सुनीता केजरीवाल अरविंद केजरीवाल का संदेश पढ़ेंगी. ED कस्टडी से अरविंद केजरीवाल ने देश के लिए संदेश दिया है।

केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में इंडिया ब्लॉक की ‘महारैली’ से पहले रामलीला मैदान में कांग्रेस नेता राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे समेत कई नेताओं के होर्डिंग और पोस्टर लगाए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version