देश

आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन पर उतरे आम आदमी पार्टी के नेता

आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में इंडिया गठबंधन 31 मार्च को दिल्ली में बड़ी रैली करने जा रहा है।

इस रैली में विपक्षी दल के नेता भी हिस्सा लेंगे। लोकसभा चुनाव से पहले होने जा रही इस रैली को केजरीवाल की गिरफ्तारी के बहाने दिल्ली में इंडिया अलांयस का शक्ति प्रदर्शन भी माना जा रहा है।

इससे पहले आज आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद ‘आप’ की पहली बड़ी बैठक कर पार्टी की भविष्य की रणनीति पर चर्चा की।

‘आप’ के संगठन महासचिव संदीप पाठक की अध्यक्षता इस बैठक में आम आदमी पार्टी के सभी नेताओं, विधायकों, पार्षदों और पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी को लेकर भाजपा के विरोध में आप के सभी नेताओं ने पूरी दिल्ली में कैंडल मार्च और पुतला दहन किया।

‘आप’ नेताओं और कार्यकर्ताओं के इस विरोध प्रदर्शन के मद्देनजर दिल्ली पुलिस ने राजधानी में सुरक्षा बढ़ा दी है। सैंट्रल दिल्ली में ईडी दफ्तर, भाजपा मुख्यालय और आईटीओ की ओर जाने वाले रास्तों को सुरक्षा के लिहाज से बंद कर दिया गया है।

इन सभी स्थानों पर बड़ी संख्या में सुरक्षा कर्मियों को तैनात किया गया है और मल्टी लेयर बैरिकेडिंग की गई है। इन स्थानों पर आम आदमी पार्टी के नेता मुख्यमंत्री केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध प्रदर्शन में इकठ्ठे हुए।

पंजाब सीएम भगवंत मान, मंत्री आतिशी, मंत्री सौरभ भारद्वाज और बाकी नेताओं ने एकजुट होकर दिल्ली में विरोध प्रर्दशन किया। सीएम मान, दिल्ली के मंत्री आतिशी और कैलाश गहलोत और मेयर शेली ओबेरॉय ने भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु के शहादत दिवस को मनाने के लिए शनिवार को शहीदी पार्क का दौरा किया।

मान ने कहा कि भाजपा देश में तानाशाही लाना चाहती है। विपक्षी नेताओं को जेल भेजना आजादी नहीं है। आइए एकजुट हों वरना देश बर्बाद हो जाएगा। केजरीवाल बाहर आएंगे, एक बड़ी क्रांति लाएंगे।

उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार कानून के मुताबिक चलेगी। पंजाब के मुख्यमंत्री ने कहा कि कोई भी कानून यह नहीं कहता कि राजनीतिक प्रतिशोध के तहत जेल भेजे गए मुख्यमंत्री को इस्तीफा देने की जरूरत है।

वह ईडी की हिरासत में हैं, उन्हें दोषी साबित नहीं किया गया है। हर उम्मीदवार केजरीवाल होगा। हर स्वयंसेवक केजरीवाल होगा। मान ने कहा कि सभी अंतरराष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्रों ने अपने पहले पन्ने पर लिखा है कि भारत में “लोकतंत्र खतरे में है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version