पंजाब

मानसा के चकेरिया गांव में बनेगा नया जलघर : मुंडियां

विधानसभा हलका मानसा के गांव चकेरिया में नया वाटर वर्क्स बनाया जाएगा, जबकि दूसरे गांव अकलिया के पुराने वाटर वर्क्स को अपग्रेड किया जाएगा। यह जानकारी जलापूर्ति एवं स्वच्छता मंत्री हरदीप सिंह मुंडियां ने आज पंजाब विधानसभा में प्रश्नकाल के दौरान मानसा विधायक डॉ. विजय सिंगला के सवाल के जवाब में दी। मुंडियां ने विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि मानसा के गांव चकेरिया में नया वाटर वर्क्स बनाने का प्रस्ताव है।

इसके अलावा गांव अकलिया के पुराने वाटर वर्क्स को अपग्रेड किया जा रहा है। इन दोनों कार्यों के लिए टेंडर प्रक्रिया जारी है। यह कार्य अगले महीने शुरू होगा और अगले साल जुलाई तक पूरा हो जाएगा। मंत्री ने आगे बताया कि विभाग के नियमों के अनुसार, मौजूदा वाटर वर्क्स से मानसा हलके के शेष गांवों को पहले से ही 70 लीटर प्रति व्यक्ति प्रति दिन की दर से पेयजल आपूर्ति की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version