World

लुधियाना: मौजूदा कांग्रेस पार्षद सिकंदर सिंह पलाहा और कांग्रेस नेता हरदीप सिंह पलाहा आम आदमी पार्टी में हुए शामिल

लुधियाना में कांग्रेस पार्टी को एक और बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस के मौजूदा पार्षद सिकंदर सिंह पलाहा और वार्ड प्रभारी हरदीप सिंह पलाहा अपने समर्थकों के साथ आम आदमी पार्टी (आप) में शामिल हो गए। कैबिनेट मंत्री हरदीप सिंह मुंडियां ने आतम नगर के पार्टी के नेता कमलजीत सिंह करवल की मौजूदगी में सभी नेताओं को आप में शामिल कराया।

नए नेताओं का स्वागत करते हुए, मंत्री हरदीप सिंह मुंडियां ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की गिरती विश्वसनीयता और दिशा की कमी ने सिकंदर सिंह पलाहा और हरदीप सिंह पलाहा जैसे ईमानदार और समर्पित नेताओं को पार्टी छोड़ने पर मजबूर किया है। उन्होंने कहा कि इनका आम आदमी पार्टी में आना पंजाब की बेहतर सेवा करने के हमारे संकल्प को और मजबूत करता करेगा।

कमलजीत सिंह करवल ने कहा कि इन नेताओं और उनके समर्थकों के शामिल होने से लुधियाना में आम आदमी पार्टी को महत्वपूर्ण बढ़ावा मिलेगा। वहीं सिकंदर सिंह पलाहा ने कहा कि आप में शामिल होने का उनका निर्णय पारदर्शिता, सुशासन और लोगों के कल्याण के प्रति पार्टी की प्रतिबद्धता से प्रेरित है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अपने वादों को पूरा करने में विफल रही थी जबकि आप सरकार लोगों के जीवन को बेहतर बनाने के लिए लगातार काम कर रही है। मुझे इस परिवर्तनकारी यात्रा का हिस्सा होने पर गर्व है।

इस घटनाक्रम से लुधियाना नगर निगम चुनाव में आम आदमी पार्टी की स्थिति और मजबूत होगी। उत्साहित नेताओं और जमीनी स्तर के कार्यकर्ताओं के पार्टी के साथ जुड़ने से आम आदमी पार्टी निकाय चुनावों में सबसे प्रमुख ताकत के रूप में उभर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version