देश

लोकसभा चुनाव के लिए AAP के चुनावी अभियान की शुरुआत

आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल अपने पंजाब समकक्ष भगवंत मान के साथ शुक्रवार को यहां पार्टी के लोकसभा चुनाव अभियान की शुरुआत कर दिया है। पार्टी के एक सदस्य ने कहा कि दोनों दोपहर में डीडीयू मार्ग स्थित पार्टी मुख्यालय से आप के अन्य नेताओं और कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में अभियान शुरू किया।

दिल्ली में लोकसभा चुनाव के लिए चुनावी अभियान की शुरुआत करते हुए संसद में भी केजरीवाल तो दिल्ली होगी और खुशहाल का नारा दिया है। आप दिल्ली, गुजरात और हरियाणा में सीट बंटवारे के समझौते के तहत इंडिया ब्लॉक पार्टनर कांग्रेस के साथ मिलकर आम चुनाव लड़ेगी। हालाँकि, पंजाब में दोनों दलों ने स्वतंत्र रूप से लोकसभा चुनाव लड़ने का फैसला किया है।

लोकसभा चुनाव 2024 के लिए आम आदमी पार्टी ने पिछले दिनों दिल्ली-हरियाणा में अपने उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया था। पार्टी अब आज 8 मार्च से चुनाव प्रचार अभियान भी शुरु कर दी है। इस अभियान की शुरुआत दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान सभी उम्मीदवारों की मौजूदगी में किया है।

इस बीच आप ने चुनाव प्रचार के लिए एक नारा दिया है कि ‘संसद में केजरीवाल दिल्ली और खुशहाल’। इस दौरान सीएम मान ने कहा कि दिल्ली की जनता से अपील आपके काम रोकने वालों, परेशान करने वालों और विकास को रोकने वालों को पहचानें और उनके गलत कामों की सजा दें। हम आपके परिवार का हमेशा ख्याल रखने वाले हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version