World
सीएम भगवंत मान ने देशवासियों को नव वर्ष की शुभकामनाएं दीं

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने लोगों को नववर्ष की शुभकामनाएं दीं। आम आदमी पार्टी (आप) के नेता ने पंजाबी भाषा में सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, कि ‘सभी देशवासियों को नववर्ष 2025 की शुभकामनाएं। हमें उम्मीद है कि इस साल पंजाब विकास और प्रगति के एक नए दौर में प्रवेश करेगा। ईश्वर से प्रार्थना है कि ये साल सभी के लिए खुशी, शांति और सफलता का एक नया अध्याय लिखेगा।’’
पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने सभी से एक मजबूत और एकजुट भारत के निर्माण के लिए खुद को पुन सर्मिपत करने का आग्रह किया। कटारिया ने अपने संदेश में सभी के सामूहिक प्रयासों से पंजाब को नशा मुक्त राज्य बनाने की आवश्यकता पर भी जोर दिया।
इस बीच, पंजाब और हरियाणा में पुरुष और महिलाएं नववर्ष के अवसर पर पूजा-अर्चना करने के लिए सुबह से ही मंदिरों तथा गुरुद्वारों में उमड़ पड़े। अमृतसर के स्वर्ण मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही, जहां देश-विदेश के विभिन्न हिस्सों से लोग तड़के से ही मत्था टेकने के लिए पहुंचना शुरू हो गए थे।