पंजाब
हरजिंदर सिंह धामी लगातार चौथी बार चुने गए एसजीपीसी अध्यक्ष, कही ये बड़ी बात

शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) के पदाधिकारियों के वार्षिक चुनाव के बाद एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी को आज लगातार चौथी बार अध्यक्ष चुना गया। एसजीपीसी मुख्यालय स्थित तेजा सिंह समारी हॉल में श्री गुरु ग्रंथ साहिब की उपस्थिति में आयोजित एसजीपीसी आम सभा की बैठक में कुल 142 मतों में से 107 मत प्राप्त कर हरजिंदर सिंह धामी ने जीत हासिल की। अध्यक्ष पद के लिए चुनाव लड़ने वाली बीबी जागीर कौर को 33 मत मिले, जबकि 2 मत खारिज हो गए।
अधिवेशन के दौरान सचखंड श्री हरमंदर साहिब के हेड ग्रंथी, श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी रघबीर सिंह, तख्त श्री केसगढ़ साहिब के जत्थेदार ज्ञानी सुल्तान सिंह और एसजीपीसी के 142 सदस्य मौजूद थे।
आम सभा के दौरान रघुजीत सिंह विर्क को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, बलदेव सिंह कल्याण को कनिष्ठ उपाध्यक्ष और शेर सिंह मंडवाला को महासचिव चुना गया। 11 सदस्यीय एसजीपीसी कार्यकारिणी सदस्यों में बीबी हरजिंदर कौर, अमरीक सिंह वछोआ, सुरजीत सिंह तुगलवाल, परमजीत सिंह खालसा, सुरजीत सिंह गढ़ी, बलदेव सिंह कायमपुर, दलजीत सिंह भिंडर, सुखहरप्रीत सिंह रोडे, रविंदर सिंह खालसा, जसवंत सिंह पुरैन और परमजीत सिंह रायपुर शामिल हैं। इसके साथ ही एसजीपीसी सदस्य कुलवंत सिंह मन्ना को मानद मुख्य सचिव नियुक्त किया गया। अध्यक्ष चुने जाने के बाद मीडिया को संबोधित करते हुए हरजिंदर सिंह धामी ने कहा कि सिख समुदाय को यह महान सेवा गुरु की कृपा से मिली है, जिसे वह गुरु के भय, विनम्रता और पंथक भावनाओं के तहत पूरा करने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि इस साल के चुनाव में पंजाब की आप सरकार के साथ-साथ भारत सरकार, भाजपा, आरएसएस और कांग्रेस ने काफी दबाव डाला, लेकिन एसजीपीसी सदस्यों ने अपनी मातृ पार्टी शिरोमणि अकाली दल के साथ मजबूती से खड़े होकर एक मिसाल कायम की। उन्होंने कहा कि इस चुनाव के नतीजे पंथ विरोधी ताकतों को स्पष्ट जवाब हैं।
उन्होंने शिरोमणि अकाली दल के सदस्यों और समूचे नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि अब उनकी जिम्मेदारी बढ़ गई है, जिसे वे पूरी निष्ठा से निभाएंगे। इस अवसर पर शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष ने शिरोमणि अकाली दल की योजनाओं और प्राथमिकताओं को स्पष्ट करते हुए कहा कि धर्म प्रचार पर मुख्य रूप से ध्यान दिया जाएगा और स्वास्थ्य, शिक्षा और मानव कल्याण गतिविधियों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि गुरुओं की शिक्षाएं मानव जीवन के लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं, जिनका व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाएगा। सिख सिद्धांतों पर दृढ़ता और उसके अनुसार जीवन जीना प्रत्येक सिख के लिए जरूरी है और इसके प्रचार-प्रसार को एजेंडे में शामिल किया जाएगा।
उन्होंने सभी सिख संप्रदायों और संगठनों से सहयोग की अपेक्षा करते हुए कहा कि धर्म प्रचार का कार्य समूचे समुदाय का संयुक्त प्रयास होना चाहिए, जिसके लिए वे सभी आगे आएंगे। एडवोकेट धामी व अन्य निर्वाचित पदाधिकारियों ने गुरु का धन्यवाद किया।
एसजीपीसी अध्यक्ष चुने जाने के बाद हरजिंदर सिंह धामी व अन्य पदाधिकारियों ने श्री हरमंदर साहिब में माथा टेका और गुरु का धन्यवाद किया, जहां उन्हें हेड ग्रंथी ज्ञानी रघबीर सिंह ने सिरोपा भेंट किया।
हरजिंदर सिंह धामी व पदाधिकारी गुरु का धन्यवाद करने अकाल तख्त साहिब भी गए। इसके बाद एसजीपीसी अध्यक्ष एडवोकेट धामी ने पदभार ग्रहण किया और सभी पंथक दलों को साथ लेकर चलने की प्रतिबद्धता जताई।
एसजीपीसी की आम सभा की बैठक के दौरान हरजिंदर सिंह धामी का नाम पूर्व अध्यक्ष प्रोफेसर किरपाल सिंह बडूंगर ने प्रस्तावित किया, जिसका समर्थन भाई गोबिंद सिंह लोंगोवाल व अलविंदरपाल सिंह पखोके ने किया। बीबी जागीर कौर का नाम अमरीक सिंह शाहपुर ने प्रस्तावित किया, जिसका समर्थन मिट्ठू सिंह काहनेके व सतविंदर सिंह टोहरा ने किया।

पंजाब
पंजाब पुलिस ने आतंकी मॉड्यूल का किया भंडाफोड़, 13 आतंकी गिरफ्तार

पंजाब पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए सफलता हासिल की है। पंजाब पुलिस ने खुफिया जानकारी के आधार पर चलाए गए दो अभियानों में बब्बर खालसा इंटरनेशनल द्वारा विदेश से संचालित किए जा रहे आईएसआई समर्थित आतंकी मॉड्यूल का सफलतापूर्वक भंडाफोड़ किया है।
इस कार्रवाई में पुलिस को 2 आरपीजी (एक लॉन्चर सहित), 2 आईईडी (2.5 किलोग्राम प्रत्येक), डेटोनेटर के साथ 2 हथगोले, रिमोट कंट्रोल के साथ 2 किलोग्राम आरडीएक्स, 5 पिस्तौल (बेरेटा और ग्लॉक), 6 मैगजीन, 44 जिंदा कारतूस, 1 वायरलेस सेट और 3 वाहन बरामद हुए हैं।
पंजाब पुलिस के डीजीपी गौरव यादव ने इसकी जानकारी साझा की है। 2 आतंकी मॉड्यूल के कुल 13 आतंकियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जिसमें एक नाबालिग भी शामिल है।
पंजाब
हैप्पी पासिया की गिरफ्तारी से पंजाब सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति का चलता है पता : नील गर्ग

पंजाब में एक दर्जन से अधिक ग्रेनेड हमलों की साजिश रचने वाले मोस्ट वांटेड हैप्पी पासिया को अमेरिका में गिरफ्तारी कर लिया है। वहीं, आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ प्रवक्ता नील गर्ग ने इसे लेकर कहा कि यह पंजाब को बदनाम करने और इसकी शांति को भंग करने की कोशिश करने वालों को करारा जवाब है।
पासिया की गिरफ्तारी पंजाब सरकार की बड़ी उपलब्धि
नील गर्ग ने कहा कि पिछली सरकारें जिसे पकड़ने में विफल रहीं, उसे आप सरकार ने न केवल विस्तार से ट्रैक किया बल्कि उसे सफलतापूर्वक गिरफ्तार भी किया। उन्होंने कहा कि यह गिरफ्तारी पंजाब सरकार के लिए एक बड़ी उपलब्धि है और राज्य की कानून-व्यवस्था और शांति को अस्थिर करने की कोशिश करने वाले विघटनकारी तत्वों को एक कड़ा संदेश देती है।
गर्ग ने कहा कि पंजाब पुलिस 24×7 सतर्कता से काम करती है और ये गिरफ्तारी उनकी प्रतिबद्धता का सबूत है। जो कोई भी पंजाब को चुनौती देने की हिम्मत करेगा, उसे केवल एक ही परिणाम भुगतना होगा – जेल।
पंजाब
पंजाब में 15 हजार तालाबों की सफाई का अभियान शुरू, मंत्री सौंद ने किया जमीनी निरीक्षण

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में एक ऐतिहासिक कदम उठाते हुए, पंजाब सरकार ने राज्य भर में लगभग 15,000 गांवों के तालाबों की सफाई के लिए बड़े पैमाने पर पहल शुरू की है, जो पिछले दो से तीन दशकों में नहीं किया गया था।
बड़े स्तर पर जारी है काम
वहीं, ग्रामीण विकास और पंचायत मंत्री तरुणप्रीत सिंह सौंद ने जमीनी स्तर पर निरीक्षण भी शुरू कर दिया है। मंत्री ने कहा कि पिछली सरकारों ने 15-25 वर्षों से अधिक समय तक गांव के तालाबों की उपेक्षा की थी। उनमें से कई तालाबों में गाद जम गई थी, जिससे पानी रुक गया, बदबू फैली और मच्छर पनपने लगे, जिससे पर्यावरण और स्वास्थ्य संबंधी गंभीर चिंताएं पैदा हो गई थीं। अब सीएम भगवंत सिंह मान के निर्देशन में इस स्थिति को बदला जा रहा है। उन्होंने बताया कि कई गांवों में काम पहले से ही चल रहा है। 1062 तालाबों से पानी निकाला जा चुका है और करीब 400 तालाबों से गाद निकाली जा चुकी है।
सरकार ने गांवों के लिए 4,573 करोड़ रुपये के विकास पैकेज को मंजूरी दी
तालाबों की सफाई की प्रगति की सक्रिय निगरानी करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि इस मिशन में किसी भी अधिकारी या कर्मचारी की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यह पहल एक व्यापक ग्रामीण विकास योजना का हिस्सा है, जिसके तहत पंजाब सरकार ने हाल ही में गांवों के लिए 4,573 करोड़ रुपये के विकास पैकेज को मंजूरी दी है।
-
देश1 week ago
एनआईए 26/11 मुंबई हमले के आरोपी राणा से पूछताछ करेगी, दिल्ली की अदालत ने उसे 18 दिन की हिरासत में दिया
-
पंजाब1 week ago
अमृतसर : पुलिस ने 18 किलो हेरोइन के साथ 1 तस्कर को किया गिरफ्तार
-
पंजाब6 days ago
संगरूर को मिला School of Eminence, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने किया उद्घाटन
-
पंजाब1 week ago
हरजोत बैंस ने विपक्षी पार्टियों पर साधा निशाना, बोले- जो 75 सालों में जो अकाली-भाजपा और कांग्रेस नहीं कर पाई वह हमनें किया
-
पंजाब1 week ago
मान सरकार का अनुसूचित जाति समुदाय के लिए बड़ा तोहफा, पंजाब कैबिनेट ने लिया ऐतिहासिक फैसला
-
पंजाब6 days ago
संगरूर को मिलेगी बड़ी सौगात, सीएम मान करेंगे उद्घाटन
-
पंजाब5 days ago
राजस्व विभाग में लोगों की परेशानी कम करने के लिए मान सरकार ने लिया अहम फैसला
-
पंजाब1 week ago
लुधियाना में पंजाब खेतीबाड़ी यूनिवर्सिटी में किसानों से मिले CM भगवंत मान