पंजाब
पंजाब उपचुनाव के लिए AAP ने 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट की जारी, जानें किस-किसका नाम शामिल?

आम आदमी पार्टी ने पंजाब की चार विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिए स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में 40 नेताओं के नाम शामिल हैं। आपको बता दें कि आगामी 13 नवंबर को सूबे की सीटों पर उपचुनाव के वोटिंग होगी। वहीं 23 नवंबर को मतगणना होगी।
आप के ये कद्दवार नेता बने स्टार प्रचारक
स्टार प्रचारकों की लिस्ट में आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और पंजाब के सीएम भगवंत सिंह मान के अलावा मनीष सिसोदिया, दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी, पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह, डाॅ. संदीप पाठक, राघव चड्ढा, एनडी गुप्ता, हरभजन सिंह के नाम शामिल हैं। लिस्ट में दिल्ली सरकार के कैबिनेट मंत्री गोपाल राय, सौरभ भारद्वाज, कैलाश गहलोत, इमरान हुसैन, मुकेश अहलावत का नाम भी है। दिल्ली के पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन और आप नेता पंकज गुप्ता को भी स्टार प्रचारकों में शामिल किया गया है।
लिस्ट में पंजाब के इन नेताओं का नाम शामिल
वहीं पंजाब के कैबिनेट मंत्री हरपाल सिंह चीमा, अमन अरोड़ा, हरजोत बैंस, हरभजन सिंह ईटीओ, लाल चंद कटारूचक्क, बलजीत कौर, डाॅ. बलबीर सिंह, लालजीत सिंह भुल्लर, कुलदीप सिंह धालीवाल, गुरमीत सिंह खुड्डियां, बरिंदर गोयल, तरुणप्रीत सिंह सौंद, मोहिंदर भगत, डॉ. रवजोत, हरदीप मुंडिया को भी स्टार प्रचारक बनाया गया है।