पंजाब

BJP में शामिल हुए सांसद सुशील कुमार रिंकू और विधायक शीतल अंगुराल

 जालंधर से आम आदमी पार्टी के इकलौते लोक सभा सांसद सुशील कुमार रिंकू और विधायक शीतल अंगुराल भाजपा में शामिल हाे गए हैं। इससे पहले कल ही पंजाब कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रवनीत सिंह बिट्टू बीजेपी में शामिल हुए हैं। इस मौके पर सुनील जाखड़ भी साथ मौजूद हैं।

सुशील कुमार रिंकू ने मई 2023 के दौरान हुए जालंधर संसदीय उपचुनाव के दौरान जीत हासिल की थी। जालंधर लोकसभा उपचुनाव में आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार सुशील रिंकू ने बड़ी जीत दर्ज की थी। वह 57 हजार से ज्यादा वोटों से उपचुनाव जीत गए थे। सुशील कुमार रिंकू ने कांग्रेस पार्टी से ही राजनीतिक करियर की शुरुआत की थी।

शीतल अंगुरल ने 2022 विधानसभा चुनाव में सुशील कुमार रिंकू को हराया था। हालांकि इस हार के बाद रिंकू आप में शामिल हो गए थे। शीतल अंगुरल जालंधर पश्चिम सीट का प्रतिनिधित्व करते हैं। अंगुरल पेशे से राजनीतिज्ञ है और दो साल पहले ही चुनावी राजनीति में हाथ आजमाया था।

आपको बता दें कि पंजाब में लोकसभा की 13 सीटें है, जिनमें से आठ सीटों पर AAP अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है।

AAP ने अपने पांच मंत्रियों को लोकसभा चुनाव के मैदान में उतारा है, जिसमें खडूर साहिब से लालजीत भुल्लर, बठिंडा से गुरमीत सिंह खुडियां, पटियाला से डॉक्टर बलबीर सिंह, संगरूर से गुरमीत सिंह मीत हेयर और अमृतसर से कुलदीप धालीवाल का नाम शामिल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version