देश

मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी को एक साल, सीएम केजरीवाल पहुंचे राजघाट… साथ में पूरी कैबिनेट

मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी को एक साल होने पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल विरोध के लिए राजघाट पहुंचे। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के साथ यहां उनकी कैबिनेट और आम आदमी पार्टी के विधायक पर मौजूद रहे। राजघाट पर अरविंद केजरीवाल भाजपा और केंद्र सरकार कर जमकर निशाना साधा। यहां उन्होंने महात्मा गांधी को याद किया।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया दिल्ली में शिक्षा के लिए काम कर रहे थे। लेकिन केंद्र सरकार ने उन्हें गलत तरीके से जेल में डाल दिया है।

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आगे कहा कि आज उन्हें जेल में गए एक साल पूरा हो गया है। यदि आज वह भाजपा ज्वाइन कर लेते हैं तो उन्हें राहत मिल जाएगी। केंद्र सरकार आम आदमी पार्टी को परेशान करने के लिए जांच एजेंसियों का सहारा ले रही है।
मनीष सिसोदिया हमारे लिए प्रेरणा का स्रोत हैं। वहीं ईडी के नोटिस पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हम कोर्ट के फैसले का इंतजार कर रहे हैं। कोर्ट का जो भी फैसला रहेगा हम उसे मानेंगे।

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कैग रिपोर्ट पर हमला करते हुए कहा कि आयुष्मान भारत योजना में भारी घोटाला हो रहा है। इलाज के नाम पर भारी फर्जीवाड़ा हुआ है। भाजपा पर दिल्ली सरकार की विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं को रुकवाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि भाजपा उपराज्यपाल के माध्यम से उनकी योजनाओं को रुकवाने में लगी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version