पंजाब
पंजाब सरकार ने ड्रग तस्करों से संबंधित जानकारी साझा करने के लिए व्हाट्सएप हेल्पलाइन नंबर 9779100200 जारी किया

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने रविवार को राज्य के निवासियों से नशे के खिलाफ युद्ध-युद्ध नशे के विरुद्ध को जन आंदोलन में बदलने के लिए सक्रिय समर्थन और सहयोग मांगा।
एक ऑडियो संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब सरकार ने नशे के खिलाफ युद्ध के रूप में एक बड़ी कार्रवाई शुरू की है। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि पिछली सरकारों के खुले संरक्षण के कारण नशे का अभिशाप राज्य में अपने पैर पसार रहा है।
हालांकि, भगवंत सिंह मान ने कहा कि उनकी सरकार ने नशा मुक्त पंजाब बनाने के लिए एक धर्मयुद्ध शुरू किया है जिसके लिए कोई कसर नहीं छोड़ी जा रही है।
मुख्यमंत्री ने स्पष्ट रूप से कहा कि यह युद्ध केवल आम आदमी के सक्रिय समर्थन से ही जीता जा सकता है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने इस युद्ध में लोगों का समर्थन प्राप्त करने के लिए एक व्हाट्सएप हेल्पलाइन नंबर 9779100200 जारी किया है।
भगवंत सिंह मान ने लोगों से अपील की कि वे अपने इलाके या शहर में सक्रिय नशा तस्करों से जुड़ी कोई भी जानकारी इस व्हाट्सएप नंबर पर साझा करें।
मुख्यमंत्री ने कहा कि कॉल करने वाले की पहचान गुप्त रखी जाएगी और किसी को भी नहीं बताई जाएगी। उन्होंने कहा कि नशे के खिलाफ इस महत्वाकांक्षी लड़ाई में लोगों का भरपूर सहयोग जरूरी है, इसलिए लोगों को इस कदम का बढ़-चढ़कर समर्थन करना चाहिए।
भगवंत सिंह मान ने लोगों से अपील की कि वे अपना फोन उठाएं और हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करें और इस महत्वाकांक्षी अभियान का अभिन्न हिस्सा बनें।