पंजाब
निचले स्तर तक लोगों को मुहैया करवाई जाएंगी सरकारी सेवाएं : हरभजन सिंह ईटीओ

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की सरकार ‘आप दी सरकार आप दे दुआर’ अभियान के तहत हर गांव में कैंप लगा रही है, जिसका उद्देश्य लोगों को उनके घर के पास ही सरकारी सुविधाएं और निचले स्तर के लोगों तक सभी सरकारी सेवाएं मुहैया कराना है। लोगों को अपने काम के लिए सरकारी दफ्तरों का चक्कर न लगाना पड़े, इसके लिए प्रयास किये जा रहे हैं।
ये शब्द हरभजन सिंह ईटीओ ने व्यक्त किये। कैबिनेट मंत्री ने पंजाब आम आदमी पार्टी सरकार के तहत गांव बेरियांवाला में लगाए गए कैंप का निरीक्षण करने के बाद व्यक्त किये।
उन्होंने कहा कि इन शिविरों में लोगों को मौके पर ही 43 प्रकार की सेवाएं प्रदान की जा रही हैं और जन्म प्रमाण पत्र, मृत्यु प्रमाण पत्र, शपथ पत्र सत्यापन, सीमा क्षेत्र प्रमाण पत्र, पिछड़ा क्षेत्र प्रमाण पत्र, भूमि सीमांकन आदि महत्वपूर्ण सेवाएं जैसे आर.आई. दस्तावेजों के काउंटर साइन मौके पर ही उपलब्ध कराये जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इन शिविरों का मुख्य उद्देश्य लोगों का समय और पैसा बचाना है।
उन्होंने कहा कि कई गरीब परिवार इन सुविधाओं को पाने के लिए सेवा केंद्रों तक नहीं पहुंच पाते। उन्हें ध्यान में रखते हुए ये सभी सेवाएं घर बैठे उपलब्ध कराई जा रही हैं।
उन्होंने कहा कि प्रत्येक उपमंडल में प्रतिदिन अलग-अलग स्थानों पर शिविर आयोजित किये जा रहे हैं और बड़ी संख्या में लोग इन शिविरों का लाभ उठा रहे हैं। उन्होंने कहा कि ये सभी सेवाएं घर-घर उपलब्ध कराई जा रही हैं और लोग 1076 नंबर डायल करके ये सेवाएं प्राप्त कर सकते हैं।
ईटीओ ने कहा कि मुख्यमंत्री पंजाब ने एनओसी की शर्त हटाकर लोगों को बड़ी सुविधा प्रदान की है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार आम लोगों की सरकार है और लोगों को किसी भी तरह की परेशानी नहीं होने दी जायेगी।