देश

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने लोगों को दशहरे और दुर्गा पूजा की दी बधाई

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज देशवासियों और विदेश में बसे पंजाबियों को दशहरे और दुर्गा पूजा के त्योहार के पवित्र मौके की बधाई दी है। एक संदेश के द्वारा मुख्यमंत्री ने कहा कि यह दोनों त्योहार जो बुराई पर नेकी की जीत के प्रतीक हैं, हमें हमारी अमीर सांस्कृतिक विरासत की याद दिलाते हैं। उन्होंने कहा कि यह त्योहार सभी धर्मों से ऊपर उठ कर लोगों को भाईचारा, एकता और आपसी प्यार की जड़ों को और मज़बूत करने का मौका प्रदान करते हैं।

भगवंत मान ने कहा कि यह त्योहार हमें समानता और ख़ुशहाली वाला समाज सृजित करने में आदर्शमयी और नेकी वाला जीवन व्यतीत करने का मार्ग दिखाते हैं। मुख्यमंत्री ने लोगों से अपील की कि वे इन त्योहारों को सांझा तौर पर मना कर भाईचारे, एकता और अमन-शान्ति को प्रफुल्लित करने के लिए समर्पित हों।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version