देश

पंचायती चुनाव के मद्देनजर आज पंजाब के सेवा केंद्रों में अवकाश की घोषणा

पंजाब सरकार ने पंचायत चुनावों के मद्देनजर 15 अक्टूबर 2024 (मंगलवार) यानी आज राज्य के सभी सेवा केंद्रों में अवकाश की घोषणा की है। इस संबंध में जानकारी देते हुए पंजाब के प्रशासनिक सुधार एवम जन शिकायतों संबधी मंत्री अमन अरोड़ा ने बताया कि 15 अक्टूबर को राज्य के सभी सेवा केंद्र बंद रहेंगे, ताकि स्टाफ अपने मतदान के अधिकार का उपयोग कर सके। उन्होंने बताया कि आज के दिन को छोड़कर बाकी दिन सेवा केंद्र निर्धारित समय अनुसार सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक कार्यशील रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version